आप आये आपका बहुत बहुत आभार! धार्मिक यात्रा, धार्मिक मैगज़ीन और अख़बार में मैं कार्य कर चूका हूँ उसी अनुभव को आपके साथ बाँटने और जो लोग पैसे के आभाव या शरीर से लाचार हैं उनको देवी-देवताओं और धार्मिक स्थलों के बारे में सही पुण्यदाई जानकारी पहुंचा सकूँ तो ये मेरा सौभाग्य होगा! बस इसी उद्देश्य से इस वेबसाइट का निर्माण किया गया है इसका कोई व्यवसायिक उद्देश्य नहीं है! इससे पहले भी हमने एक धार्मिक वेबसाइट धर्ममार्ग के नाम से बनाई थी पर उसे हैक कर लिया गया! मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए! नीचे पर्व त्यौहार है!

रविवार, 6 अक्तूबर 2019

Vastu defects can also be avoided without sabotage !!

बिना तोड़-फोड़ किए भी बचा जा
सकता हैं वास्तुदोषों से !!


अधिकतर लोग वास्तु दोष के जाने बिना अपने घर का ऐसा निर्माण करवा लेते हैं, जो वास्तु की नजह से गलत माना जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र से अनजान लोगों को वास्तु दोषों की वजह से परेशानियों का सामान करना पड़ता है। घर में बिना तोड़-फोड़ किए भी वास्तुदोष की वजह से घर में बढ़ रही हानिकारक शक्ति से बचा जा सकता है। वास्तु के इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाने से घर में वास्तु दोषों का प्रभाव बहुत हद तक कम हो जाता है।और वास्तुदोष की वजह से होने वाले बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।

Rajesh Mishra, Bheldi, Saran, Bihar


1- आप और आप का परिवार जब घर में पानी पीते समय ध्यान रखें की मुंह हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर ही हो, ऐसा करने से वास्तुदोष की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।
2- आप और आप का परिवार जब घर में खाना खाते है खाना खाते समय थाली पूर्व-दक्षिण दिशा की ओर रखें और अपना मुंह पूर्व दिशा की ओर रख कर खाना खाएं।
3- आप और आप का परिवार सोते समय सिर दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर रखें, ऐसा करने से गहरी नींद आएगी और बुरे या डरावने विचार मन में नहीं आएंगे।
4- आप अपने घर में पूजन कक्ष ईशान कोण यानी पूर्व और उत्तर दिशा के बीच बनाएं और हनुमानजी की मूर्ति को दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थापित करें। इससे घर में सुख-शांति बढ़ेगी।
5- आप धन-संपत्ति पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी, गणेश, कुबेर स्वास्तिक, ऊँ आदि मांगलिक चिह्न बनाना या चित्र लगाना अच्छा माना जाता है।
6- आप अपने घर में पानी के नल की बोरिंग उत्तर-पूर्व दिशा में ही करवानी चाहिए। इसके अलावा किसी भी दिशा में बोरिंग करवाना वास्तु की नजर में लाभकारी नहीं माना जाता।
7- आप घर के किसी भी सदस्य के खाना खाने से पहले, खाने का थोड़ा सा भाग रोज गाय को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
8. आप घर के बारह आंगन में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाएं,काटेदार न हो इनसे घर में अच्छी शक्ति फैलती है। घर में सजाएं गए फूलों को रोज बदलें, सूखे या बासी फूल भी वास्तुदोष का कारण बन सकते हैं।
9. आप धन में वृद्धि और बचत के लिए तिजोरी को दक्षिण दिशा में इस तरह रखें की इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर रहे।
10. आप वास्तु दोष को कम करने के लिए और मानसिक तनाव से बचने के लिए घर में चंदन से बनी अगरबत्ती जलाएं। इससे तनाव कम होता है और शांति मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोक्ष का सागर : गंगासागर

Rajesh Mishra, Kolkata, Gangasagar कई बार दौरा करने एवं वहां के लोगों से बातचीत के बाद राजेश मिश्रा को जो दिखा और पता चला उसी आधार पर मैं यह...