आप आये आपका बहुत बहुत आभार! धार्मिक यात्रा, धार्मिक मैगज़ीन और अख़बार में मैं कार्य कर चूका हूँ उसी अनुभव को आपके साथ बाँटने और जो लोग पैसे के आभाव या शरीर से लाचार हैं उनको देवी-देवताओं और धार्मिक स्थलों के बारे में सही पुण्यदाई जानकारी पहुंचा सकूँ तो ये मेरा सौभाग्य होगा! बस इसी उद्देश्य से इस वेबसाइट का निर्माण किया गया है इसका कोई व्यवसायिक उद्देश्य नहीं है! इससे पहले भी हमने एक धार्मिक वेबसाइट धर्ममार्ग के नाम से बनाई थी पर उसे हैक कर लिया गया! मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए! नीचे पर्व त्यौहार है!

शुक्रवार, 11 अक्तूबर 2019

मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीकें

करवाचौथ पर मेंहंदी शगुन की निशानी मानी जाती है। माना जाता है कि मेहंदी जितनी गहरी रचती है आपके पति आपके उतना ही प्यार करते है इसलिए हर महिला चाहती है कि उसके हाथों में खूब गहरी मेहंदी चढ़े। कई बार हाथों में मेहंदी गहरी नही चढ़ती है ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप इस करवाचौथ पर अपनी मेहंदी का रंग गाढ़ा रचा सकती हैं।www.rajamis@gmail.com
  1. हाथों में लगी मेहंदी सूखने के बाद उस पर अचार का तेल लगाएं।
  2. 4 से 5 लौंग की कलियों को तवे पर गर्म करें,जब उसमें से धुआं निकलने लगे तो हाथों को ऊपर कर धुएं का सेंक दें। इससे धीरे- धीरे आपकी मेहंदी का रंग भी गहरा हो जाएगा।
  3. अगर मेहंदी पर गलती से पानी पड़ जाए तो पेट्रोलियम जैली उस पर लगा लें।
  4. मेहंदी को से 10 से 12 घंटे तक लगाने के बाद हटा दें। इसके बाद इस पर जुकाम व सर्दी के समय इस्तेमाल करने वाली विक्स को लगा कर रख दें। इससे हाथों में मेहंदी का रंग बहुत ही अच्छे से चढ़ेगा।
  5. मेहंदी लगाने के बाद उस पर नींबू व चीनी को मिक्स कर घोल लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मोक्ष का सागर : गंगासागर

Rajesh Mishra, Kolkata, Gangasagar कई बार दौरा करने एवं वहां के लोगों से बातचीत के बाद राजेश मिश्रा को जो दिखा और पता चला उसी आधार पर मैं यह...